आसनसोल रेल ने 37 घरों को किया चिन्हित, 13 जनवरी से पहले करना होगा खाली…

आसनसोल रेल ने 37 घरों को किया चिन्हित, 13 जनवरी से पहले करना होगा खाली…

धनबाद (NIRSA):फ्रेट कोरिडोर निर्माण के लिए आसनसोल रेल मंडल द्वारा गुरुवार की सुबह 37 घरों को चिन्हित कर खाली करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में आसनसोल रेल मंडल द्वारा कुमारधुबी पुलिस को 13 जनवरी को 37 घरों के खाली कराने के समय उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। वही विस्थापित हो रहे हैं मुन्ना यादव ने बताया कि यह दुर्भाग्य है कि हजारों लोग फ्रेड कॉरिडोर के निर्माण में बेघर हो रहे हैं। हालांकि हम लोग देश के विकास में बाधक नहीं है। हम लोगों ने जब भी रेल पदाधिकारी आए उनका सहयोग किया। साथ ही डीआरएम से कम से कम लोग बेघर हो इसे लेकर हम लोगों ने वार्ता किया था। परंतु आज रेलवे द्वारा मार्किंग की गई है जिसमें 51 मीटर नापी की गई है। रेल अगर 51 मीटर जमीन लेती है तो हजारों लोग बेघर हो जाएंगे। जिसको बसाने की व्यवस्था ना तो केंद्र सरकार की है ना राज्य सरकार। इस पर अभिलंब राज्य सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। ताकि कम से कम लोग बेघर हो। मौके पिंटू ठाकुर,अभिषेक जायसवाल ,आकाश साव,बिनोद यादव,आदित्य जयसवाल,अंशुमन जयसवाल,बिनोद साव,प्रदीप साव,सुमेश यादव सहित काफी संख्या में विस्थापित मौजूद थे..

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *