आसनसोल मे बड़ा हादसा पीएचई विभाग की पाईप लाईन बिछाने के लिये चल रही मिट्टी की कटाई के दौरान चार मजदूर मिट्टी मे दबे तीन की मौत एक घायल…

आसनसोल मे बड़ा हादसा पीएचई विभाग की पाईप लाईन बिछाने के लिये चल रही मिट्टी की कटाई के दौरान चार मजदूर मिट्टी मे दबे तीन की मौत एक घायल…

शवों को अस्पताल के अंदर ले जाने के लिये नही मिला स्ट्रेकचर

परिजनों ने शवों को बारी -बारी कर अपने गोदी मे उठाकर अस्पताल के अंदर ले गए

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के बराबनी विधानसभा के सलानपुर डालमिया इलाके मे एक बड़ी घटना सामने आई है जिस घटना मे तीन मजदूरों की मौत हो गई है जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है..

स्थानीय लोगों की अगर माने तो इलाके मे पीएचई विभाग की पाईप लाईन बिछाने के लिये मिट्टी की कटाई चल रही थी, जिस मिट्टी की कटाई के दौरान अचानक से मिट्टी का एक बड़ा मलवा पाईप लाईन बिछा रहे चार मजदूरों के ऊपर गिर गया और चारों मजदूर मिट्टी के अंदर दब गए, जिसके बाद घटना स्थल पर हड़कंप मच गया, मौके पर आनन -फानन मे एक जेसीबी मशीन मिट्टी के मलवे मे फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिये बुलाई गई, जिसके बाद मजदूरों को मिट्टी के अंदर से काफी मसक्क्त से बाहर निकाला गया और उनको आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया जहाँ चिकित्सकों ने तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया फिलहाल घायल मजदूर की इलाज चल रही है..

बताया जा रहा है की मारे गए तीनो मजदूरों मे से दो मजदूर झारखंड तो एक आसनसोल का है जिनकी पहचान कुलटी थाना अंतर्गत न्यू रोड के रहने वाले रितेश पासवान व झारखंड साहेबगंज जिले के बढ़ड़वा थाना अंतर्गत धुप ग्राम के रहने वाले एक ही परिवार के दो सदस्य राजेश शेख और रोहित शेख के रूप मे हुई है, मजे की बात यह है की जब मृत मजदूरों को आसनसोल जिला अस्पताल लाया गया तो उनको अस्पताल के अंदर ले जाने के लिये उनको स्ट्रेकचर नही मिला की मृतक के परिजन उनको अस्पताल के अंदर ले जाते मजबूरन उनको अपने गोद मे ही बारी -बारी कर तीनो मृत मजदूरों को अस्पताल के अंदर ले जाना पड़ा फिलहाल मामले की पुलिस जाँच मे जुट गई है..

NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *