आसनसोल में भाजपा का जनसंपर्क अभियान, युवाओं के बीच खेल सामग्री का वितरण…

आसनसोल में भाजपा का जनसंपर्क अभियान, युवाओं के बीच खेल सामग्री का वितरण…

आसनसोल(WEST BENGAL): आसनसोल के उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के युवाओं के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया।

आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 13, बूथ संख्या 233, मंडल-1 के वनबिष्णुपुर इलाके में आयोजित इस कार्यक्रम में कृष्णा प्रसाद ने पूर्व में किए गए वादे को पूरा करते हुए लड़कों और लड़कियों को 45 सेट जर्सी-पैंट और 6 फुटबॉल वितरित किए। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले क्षेत्र के युवाओं से खेल सामग्री देने का आश्वासन दिया गया था, जिसे निभाया गया।

इस मौके पर कृष्णा प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी आम जनता को दी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य खेलकूद के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाना और उन्हें सकारात्मक दिशा देना है।
कृष्णा प्रसाद ने कहा, “हमारे लिए वादा केवल शब्द नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। युवाओं का विकास और उनका उज्ज्वल भविष्य हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि युवाशक्ति के विकास के लिए इस तरह की पहल आगे भी लगातार जारी रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग भी उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *