आसनसोल बराबनी के चरनपुर कोयला खदान मे अवैध रूप से कोयला काट रहा युवक मलवे मे दबा मौत…

आसनसोल बराबनी के चरनपुर कोयला खदान मे अवैध रूप से कोयला काट रहा युवक मलवे मे दबा मौत…

बराबनी(BENGAL): पश्चिम बंगाल आसनसोल बराबनी थाना अंतर्गत चरनपुर स्थित कोयला खदान मे अवैध रूप से कोयला काट रहा एक युवक मलवे मे दब गया, आनन -फानन मे घायल युवक को कोयला खदान मे अवैध रूप से कोयला काट रहे लोग बेहतर इलाज के लिये आसनसोल जिला अस्पताल लेकर आए जहाँ चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया, वहीं कोयला खदान मे मारे गए युवक की पहचान सौरभ गोस्वामी के रूप मे हुई है, जो दोमोहानी बाजार का रहने वाला है, घटना के बाद से पुरे इलाके मे मातम का माहौल है, मृत युवक की माँ का रो -रोकर बुरा हाल है, यहीं नही घटना के बाद से कोयला खदान मे सन्नाटा पसरा हुआ है, बताया जा रहा है की कुछ कोल माफिया इसीएल के इन बंद पड़े कोयला खदानों से अवैध रूप से कोयला कटवाते हैं और उन कोयलों को ऑने -पॉने दामों पर बेचते हैं, खबर यह भी है की इन कोयला खदानों मे अवैध रूप से कोयला काटने वाले अधिकतर मजदूर झारखंड के रहते हैं, जो कम समय मे ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर मे मजबूरन अपनी जान हँथेली पर लेकर इन कोयला खदानों से अवैध रूप से कोयला काटते हैं, आशंका यह भी जताई जा रही है की कोयला खदान मे युवक के साथ और भी कुछ लोग थे, जो इस कोयला खदान मे दबे हुए हैं, जिनको बाहर नही निकाला जा सका है, युवक खदान के मुहाने पर कोयला काट रहा था, इस लिये युवक को उसके अन्य साथी मलवे से बाहर निकालने मे सफल हो गए, हम बताते चलें की यह घटना आसनसोल मे कोई नई नही है, इससे पहले भी सलानपुर और कुलटी के बोडरा मे घटना घट चुकी है, जिसमे कई मजदूरों की जान जा चुकी है, पर यह पहली बार है जब किसी का शव या फिर कोई घायल मजदूर इलाज के लिये अस्पताल पहुंचा हो.

NEWSANP के लिए अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *