आसनसोल(WEST BENGAL): आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 43 अंतर्गत मंडल-2 के बूथ संख्या 249, 250, 251, 252, 262 और 263 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यह अभियान भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की तथा उनकी जनसमस्याओं को सुना। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, साफ-सफाई, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से आम जनता तक पहुंचाने को लेकर भी सुझाव दिए।
भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए सुझावों और समस्याओं को पार्टी के जिला एवं प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा, ताकि उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।
इस अभियान के दौरान मंडल-2 के अध्यक्ष सुदीप चौधरी, मीडिया प्रभारी मदन चौबे, रेखा देवी सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और स्थानीय लोगों की भी सक्रिय भागीदारी रही।
NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

