आसनसोल के सबानपुर मे हेल्थ केयर क्लिनिक का एक दिवसीय स्वास्थ्य जाँच शिविर…

आसनसोल के सबानपुर मे हेल्थ केयर क्लिनिक का एक दिवसीय स्वास्थ्य जाँच शिविर…

आसनसोल(ASANSOL):पश्चिम बंगाल आसनसोल बराबनी विधानसभा के सबानपुर इलाके मे हेल्थ केयर क्लिनिक द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया, जिस शिविर मे पाँच सौ लोगों ने स्वास्थ्य जाँच करवाया, शिविर मे उपस्थित डॉक्टर टी हक ने कहा की यह शिविर हर वर्ष हेल्थ केयर क्लिनिक द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष मे आयोजित की जाती है..

इस वर्ष भी यह शिविर आयोजित की गई है, जिस शिविर मे आसपास इलाके के करीब पाँच सौ से ज्यादा विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त मरीजों ने अपना स्वास्थ्य जाँच करवाया, उन्होने यह भी कहा की इस बार शिविर मे बच्चों के लिये भी एक चिकित्सक की वेवस्था की गई थी साथ मे एक नेत्र चिकित्सक को भी बैठाया गया था, इसके अलावा शरीर से जुड़े अन्य बिमारियों के जाँच के लिये भी चिकित्सक बुलाए गए थे, जिनकी जाँच कर उनको मुफ्त दवा भी उपलब्ध करवाई गई.

NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *