आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल साऊथ थाना अंतर्गत कालीपहाड़ी स्थित जंगल से एक नवजात शुशु का शव बरामद हुआ है, स्थानीय लोगों की अगर माने तो वह जब जंगल से गुजर रहे थे, तब उनको सड़े गले मांस का दुर्गन्ध मिला, साथ मे कुछ कुत्तों के आवाज भी सुनाई पड़े, जब लोगों ने नजदीक जाकर देखा, तब उनको पता चला की जिस सड़े गले मांस की उनको दुर्गन्ध मिल रही है, वह एक नवजात शिशु की शव की है, जिस शव को कुत्ते नोंचकर खा रहे हैं, लोगों ने तुरंत कुत्तों को भगाया और घटना की जानकारी साऊथ थाना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुँची साऊथ थाना पुलिस ने नवजात शिशु के शव को अपने कब्जे मे लेकर आसनसोल जिला अस्पताल पॉस्मार्टम के लिये भेज दिया है, साथ ही मामले की छान बिन मे जुट गई है, की आखिरकार इलाके मे किसने नवजात शिशु का शव फेंका है.
NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट…

