आसनसोल उत्तर में भाजपा की पथसभा, 14 मार्च को ब्रिगेड रैली में शामिल होने का आह्वान…

आसनसोल उत्तर में भाजपा की पथसभा, 14 मार्च को ब्रिगेड रैली में शामिल होने का आह्वान…

आसनसोल(WEST BENGAL): आसनसोल उत्तर विधानसभा के मैदा कल मोड़, वार्ड नंबर 43 में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक पथसभा का आयोजन किया गया। इस सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को 14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड पैरेड मैदान में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा में शामिल होने का आह्वान किया गया।

सभा के दौरान भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृषनेन्दु मुखर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बदलाव की जरूरत है और इसके लिए लोगों को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने सभी से अपील की कि बड़ी संख्या में ब्रिगेड पहुंचकर बंगाल मे परिवर्तन की मांग को मजबूत करें।

इस पथसभा में आम लोगों की स्वस्फूर्त उपस्थिति और उत्साह देखने को मिला। इससे साफ संकेत मिलता है कि बदलाव की इच्छा अब बंगाल के घर-घर तक पहुंच चुकी है।
सभा के अंत में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे 14 मार्च को ब्रिगेड ग्राउंड पहुंचकर बंगाल की आवाज को और मजबूत करें।

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *