आर्म्स एक्सेंप्शन को लेकर स्क्रीनिंग समिति की बैठक संपन्न…

आर्म्स एक्सेंप्शन को लेकर स्क्रीनिंग समिति की बैठक संपन्न…

धनबाद(DHANBAD):जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में आर्म्स एक्सेंप्शन को लेकर जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक संपन्न हुई.

बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान आर्म्स जमा करने से मुक्त करने हेतु प्राप्त विभिन्न प्रस्ताव की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही सभी बैंक को कार्य अवधि के बाद गार्ड के हथियार बैंक में जमा करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में उपायुक्त माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन, सिटी एसपी अजीत कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा, पुलिस उपाधीक्षक (विशेष शाखा), प्रधान सहायक सामान्य शाखा असलम परवेज,अश्विन कुमार दास सहित अन्य लोग मौजूद थे..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *