आर्केस्ट्रा का बकाया राशि मांगने पर पिटाई…युवक ने पुलिस को दी लिखित शिकायत…

आर्केस्ट्रा का बकाया राशि मांगने पर पिटाई…युवक ने पुलिस को दी लिखित शिकायत…

धनबाद (DHANBAD): गोविंदपुर के रहने वाले खोरठा गायक भरत दास के पुत्र रोबिन दास को ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम का बकाया राशि मांगने पर सिंदरी निवासी भीम दास के पुत्र टिंकू दास ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया है।

प्रोग्राम की बकाया राशि 24000 कार्यक्रम खत्म होने के बाद गायक रोबिन दास के द्वारा मांग की गई, इस पर टिंकू दास आग बबूला हो गया उसके साथ प्रेम दास नामक व्यक्ति भी था,ने अपने 10- 15 साथियों के साथ गाली गलौज करते हुए पूरे म्यूजिकल टीम पर हमला बोल दिया।

जिसमें खोरठा गायक रोबिन दास बुरी तरह घायल हो गए हैं ।पीड़ित घायल रोबिन दास SNMMCH धनबाद के आपातकालीन वार्ड में भर्ती हैं। और उसका इलाज चल रहा है ।रोबिन दास ने कपूरिया थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता हुलास दास SNMMCH पहुंचकर रोबिन दास से मिले एवं घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की। जिला प्रशासन से पीड़ित को उचित न्याय दिलाने की मांग की है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *