आरोही नाट्य मंच की ओर से आरोही रंग महोत्सव का आयोजन…

आरोही नाट्य मंच की ओर से आरोही रंग महोत्सव का आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वाधान में आरोही नाट्य मंच द्वारा नाट्य प्रस्तुति सह सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम “आरोही रंग महोत्सव” 2025 का आयोजन सफल रहा ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय श्री उमेश लोहरा, जिला खेल पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी, धनबाद , जिला जन-संपर्क विभाग, धनबाद से एस०एम०पी०ओ० विनीता कुमारी व ए०पी०आर०ओ० आलोक मिश्रा, संस्था के निर्देशक संजय भारद्वाज व सचिव सह टीम लीडर उर्मिला प्रसाद के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम की मुख्य प्रस्तुति उस्ताद प्रभात कुमार महतो, नटराज कला केंद्र, चौगा, सरायकेला के द्वारा मानभूम छऊ नृत्य की प्रस्तुति की गई । लगभग 20 मिनट तक छऊ नृत्य ने दर्शकों को बांधे रखा।15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला में भाग लिए हुए बच्चों के द्वारा नाटक “अंधेर नगरी” की प्रस्तुति की गई । साथ ही संस्था के रंग कर्मियों द्वारा नाटक सिद्धू, कान्हु के जीवन पर आधारित नाटक”विद्रोह की प्रतिध्वनि” का मंचन किया गया । यह नाटक पूरे एक घंटे तक दर्शकों को बांधे रखा ।

कार्यक्रम में गणेश वंदना एवं मणिपुरी नृत्य, पापरी राय चौधरी के द्वारा तो झारखंड लोक नृत्य की भी प्रस्तुति ग्रुप के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया । मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन हमेशा हो , जिससे कि बच्चों में छिपी प्रतिभा बाहर आती है। यह कार्यक्रम पी०के० रॉय मेमोरियल कॉलेज, धनबाद के सभागार में संपूर्ण हुआ ।

मौके पर उपस्थित रहे उर्मिला प्रसाद, संजय भारद्वाज, अक्षत भारद्वाज, नरेश,नितेश रवि, बंटी, दिलीप,काजल, ज्योति, गंगा, ज्ञानेन्द्र, जानकी, कंचन.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *