आरोप प्रत्यारोप के बीच शांति पूर्वक झरिया में मतदान हुई सम्पन्न…

आरोप प्रत्यारोप के बीच शांति पूर्वक झरिया में मतदान हुई सम्पन्न…

,झरिया(JHARIA): झारखंड के दूसरे चरण का मतदान बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से हुई सम्पन्न। वही झरिया विधनसभा के वार्ड नंबर 46अंतर्गत कुजामा मध्य विद्यालय कुजामा में बूथ संख्या 215 में 50, 26% 216 में 79, 37 प्रतिशत बूथ संख्या 219 में 37, 54 प्रतिशत बूथ संख्या 220 में 56% बूथ संख्या 221 में 43.29 बूथ संख्या 226 में 56,58%जबकि बूथ संख्या 227 में 50, 76 प्रतिशत मतदान हुई है..

वही वार्ड नं 36 अंतर्गत झरिया के डीएवी स्कूल में कूल 5 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसमें शाम 5 बजे तक कुल 55% मतदान हुई है। वही लगभग 5:00 बजे आखिरी समय में डी ए वी स्कूल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफी गहमागहमी के साथ अपने-अपने पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाते हुए एक दूसरे पर बूथ कैपचरिंग का आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे। वहीं हो हल्ला की खबर मिलते ही धनबाद सीटी एसपी एवं सिंदरी एसडीपीओ अपने सह दलबल घटना स्थल पहुंच घटना की जानकारी लिया। तत्पश्चात पुलिस बल ने भीड़ को खदेड़ने का काम किया..

https://www.facebook.com/share/v/Pyf4vpfQPWVfYaUghttps://www.facebook.com/share/v/Pyf4vpfQPWVfYaUg/

इधर घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह एवं भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह भी घटनास्थल पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए अपने-अपने समर्थकों को शांत करवाने का काम किया। इसके अलावा घनुडीह मंडल पट्टी के निवासी भाजपा कार्यकर्ता छोटू मंडल ने कांग्रेस कार्यकर्ता प्रीतम रवानी पर आरोप लगाते हुए घनुडीह ओपी परिसर में मामला दर्ज कराया है। छोटू मंडल ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रीतम रवानी ने मेरे गैर मौजूदगी में मेरे आवास मंडल पट्टी अपने समर्थकों के साथ पहुंचा और दरवाजा में धक्का मारते हुए दरवाजा खोलने के लिए दबाव बना रहा था। जब परिवार के लोगों ने दरवाजा नहीं खोला तो प्रीतम रवानी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का काम किया है। जिससे हमारे सभी परिवार श्री रवानी के कारनामे से डरे सहमे हुए हैं। जिसकी मै लिखित शिकायत घनुडीह ओपी प्रभारी को दिया हूं..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *