आरोग्य सप्तमी पर झरिया में भगवान भवन भास्कर की हुई विशेष पूजन अर्चना…

आरोग्य सप्तमी पर झरिया में भगवान भवन भास्कर की हुई विशेष पूजन अर्चना…

झरिया(JHARIA): माघ शुक्ल पक्ष सप्तमी के अवसर पर मंगलवार को झरिया राजा तालाब स्थित सूर्य मंदिर में भगवान सूर्य की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री सूर्य पूजा समिति झरिया द्वारा की गई थी।पंचदेवता पूजन के पश्चात भगवान सूर्य का जलाभिषेक पुष्प अर्चन एवं भोग अर्पित किया गया।

पूजा समिति के संयोजक मुक्तेश्वर मिश्र ने कहा कि इस पृथ्वी पर भगवान सूर्य का प्राकट्य आदिकाल में माघ शुक्ल सप्तमी को ही हुआ था। इस कारण इसे भानु सप्तमी या आरोग्य सप्तमी भी कहा जाता है। सूर्य पुराण के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष सप्तमी को भगवान सूर्य की पूजन अर्चना करने से आजीवन व्यक्ति आरोग्य एवं यशस्वी बना रहता है।

कार्यक्रम में डॉक्टर देवकीनंदन पांडे के अलावा संजीत कुमार सुशील कुमार धीरेन कुमार आदि थे।पुजन उपरांत मौजूद श्रद्धालूओ के बीच प्रसाद वितरित की गई।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *