बिहार(BIHAR): बिहार के आरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह आरा सिविल कोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक की मांग की।
कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान जस्टिस आशुतोष कुमार के सामने पवन सिंह ने साफ कहा कि वह अब इस रिश्ते को आगे नहीं निभाना चाहते और तलाक चाहते हैं।
बताया जा रहा है कि पवन सिंह ने वन टाइम सेटलमेंट के प्रस्ताव पर भी सहमति जता दी है, जिससे मामला आपसी सहमति से सुलझने की दिशा में बढ़ सकता है।
अब इस हाई प्रोफाइल केस में अगली सुनवाई और कोर्ट के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

