आरपीएसएफ जवानों हेतु मंडल रेल प्रबंधक द्वारा बटालियन रिक्रिएशन रूम एवं यूनिट कैंटीन का उद्घाटन..

आरपीएसएफ जवानों हेतु मंडल रेल प्रबंधक द्वारा बटालियन रिक्रिएशन रूम एवं यूनिट कैंटीन का उद्घाटन..

धनबाद(DHANBAD): पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (RPSF) की 10वीं बटालियन परिसर में आज मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र द्वारा जवानों के कल्याण एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए बटालियन रिक्रिएशन रूम तथा यूनिट कैंटीन (KPKV) का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के आईजी-कम-पीसीएससी/RPSF सुमति शांडिल्य वर्चुअल माध्यम से जूड़े। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने परिसर में वृक्षारोपण किया। नव स्थापित बटालियन रिक्रिएशन रूम जवानों को अवकाश के समय में मानसिक विश्राम की सुविधा प्रदान करेगा, वहीं यूनिट कैंटीन (KPKV) के माध्यम से उन्हें दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएँ सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं RPSF के जवान भी उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *