पाकुड़(PAKUD): पाकुड़ आरजेडी कार्यालय में पाकुड़ जिला का स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर प्रेस वार्ता करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय जनता दल के अभिभावक लालू प्रसाद यादव ने 28 जनवरी 1994 को साहिबगंज जिला से काटकर पाकुड़ को नया जिला बनाया था आज पाकुड़ जिला का स्थापना दिवस है और मैं राष्ट्रीय जनता दल की ओर से तमाम जिला वासियों को हार्दिक बधाई दे रहा हूं..
उन्होंने कहा कि जिला का सर्वांगीण विकास हो इसको लेकर जिला प्रशासन को साथ लेकर राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा प्रयास किया जाएगा। वहीं उन्होंने इसके साथ-साथ कहा कि जिला भर में राष्ट्रीय जनता दल को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है और आज बड़ी संख्या में अन्य दल के कार्यकर्ता को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। मौके पर अमन सिंह को जिला उपाध्यक्ष तथा हजरत शेख को जिला सचिव मनोनीत किया गया है..
उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी के जिला कार्य समिति की घोषणा की जाएगी वहीं इसके अलावा उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में राज्य के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव हिस्सा लेने वाले थे लेकिन किसी कारणवश आज वह यहां नहीं आ पाए हैं लेकिन फरवरी फर्स्ट सप्ताह में एक बृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और उक्त कार्यक्रम में लगभग हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी और साथ ही जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि जिला में युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए राज्य के श्रम मंत्री पूरी तरह से तत्पर हैं वहीं श्रम मंत्री के द्वारा संकेत दिया गया है कि जिला से जो पलायन हो रहा है उसे रोकने के लिए कारगर उपाय किया जाएगा। मौके पर अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सत्य शिक्षानंद मुर्मू मौजूद थे.
NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

