आरएसएसडीआइ का उपाध्यक्ष बनने पर सम्मानित किये गये डॉ एनके सिंह…

आरएसएसडीआइ का उपाध्यक्ष बनने पर सम्मानित किये गये डॉ एनके सिंह…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के डॉ एनके सिंह को रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया (आरएसएसडीआइ) का उपाध्यक्ष बनाया गया है. यह उपलब्धि न केवल डॉ सिंह की अथक मेहनत और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि झारखंड के लिए भी गर्व का क्षण है. इसे लेकर मंगलवार को बेकारबांध में आरएसएसडीआइ के सचिव डॉ अजय पटवारी ने उन्हें सम्मानित किया. डॉ एनके सिंह पिछले दो दशकों से अधिक समय से झारखंड में साक्ष्य-आधारित और रोगी-केंद्रित डायबिटीज केयर प्रदान कर रहे हैं. कई वैज्ञानिक लेख, केस रिपोर्ट और शोध कार्य प्रकाशित किये हैं. इससे क्लिनिकल प्रैक्टिस और अनुसंधान को दिशा मिली. उन्होंने युवा डॉक्टरों को प्रेरित किया और आधुनिक इलाज पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया.

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *