आयुष के डीपीएम पद के लिए साक्षात्कार संपन्न…

आयुष के डीपीएम पद के लिए साक्षात्कार संपन्न…

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में आयुष के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) के पद के लिए शनिवार को जिला आयुष समिति ने अभ्यर्थी का साक्षात्कार लिया।

उप विकास आयुक्त सादात अनवर, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी धनबाद डॉक्टर कुमकुम तथा जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी बोकारो डॉक्टर शिव शंकर पांडेय ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि जैप – आईटी द्वारा एकेडमिक परीक्षा में 13 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। आज सभी 13 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आना था परंतु इसमें से पांच अभ्यर्थी उपस्थित हुए। जिसका जिला आयुष समिति ने साक्षात्कार लिया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *