धनबाद(NIRSA): बीती देर रात निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत जामताड़ा रोड स्थित बर्मन ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने धावा बोला और लाखों के आभूषण तथा नगद लूट कर चलते बने। घटना बीती देर रात की बताई जाती है..
दुकान के मालिक निरसा निवासी मुन्ना बर्मन को उनके दूकान मालिक ने सुबह फोन करके सूचित किया कि आपकी दुकान का शटर टूटा हुआ है जिसके बाद दुकान मालिक मुन्ना बर्मन अपनी दुकान पहुंचे और देखा की शटर नीचे से टूटा हुआ है जिसके बाद उन्होंने निरसा थाना पुलिस को सूचित किया । मौके पर पहुंची निरसा थाना गश्ती दल ने किसी तरह शटर को खोलने का प्रयास किया और अंदर प्रवेश किया । अंदर प्रवेश कर देखा कि पूरा दुकान में समान तीतर वीतर पड़ा हुआ है हालांकि दुकान में रखा हुआ लोहे की मुख्य तिजोरी को चोर तोड़ नहीं पाए पर काउंटर में रखा हुआ सोना लगभग 5 लाख मूल्य का और बीस हजार रूपये नगद लेकर चलते बने..
चोरों ने एक मजबूत बास के सहारे शटर को तोड़ा और अंदर प्रवेश किया और अंदर लगे ग्रिल गेट में ताले को भी तोड़ा और लूटपाट की । दुकान मालिक ने बताया कि हमारे काउंटर पर सोने के कुछ आभूषण जिसमें एक चैन एक जोड़ा बाला कुछ अंगूठी लगभग कुल मूल्य 5 लाख की थी और नगद बीस हजार रूपये था जो की चोरी हुई है । निरसा थाना मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की प्रक्रिया कर रही है ।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

