आबादी के बीच चल रहे आरा मिल की जांच करने पहुंचे मजिस्ट्रेट…

आबादी के बीच चल रहे आरा मिल की जांच करने पहुंचे मजिस्ट्रेट…

धनबाद(DHANBAD) : धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-23 के कोलाकुसमा के मथुरा नगर में घनी आबादी के चल रहे आरा मिल की जांच करने जिला मजिस्ट्रेट देवेंद्र ठाकुर पहुंचे। उन्होंने शिकायत करने वाले लोगों से मिलकर उनकी परेशानियों को जाना।
धनबाद के एसडीओ राकेश कुमार के आदेश पर प्रशासनिक टीम जांच करने के लिए पहुंची। कॉलोनी के लोगों ने जांच टीम को बताया कि आवासीय क्षेत्र में आरा मिल का संचालन किया जा रहा है, जिससे वायु और ध्वनि प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। नियम को ताक पर रखकर कारखाना चलाया जा रहा है। एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि लोगों की शिकायत पर जांच टीम का गठन किया गया।

जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम से मिलकर शिकायत करने वालों में सत्यम साहानी, बिट्टू कुमार, पवन पाण्डेय, सुनील कुमार, पंकज ठाकुर, राजू कुमार, तापश दत्ता, पुतूल दे, सुनील रवानी, वाकील कुम्हार,बंटी धीवर, सामू कुम्हार, रंजीत साव, नंदू कुमार, रावी, जितेंद्र सिंह व विनय सील शामिल हैं।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *