पाकुड़(PAKUD): झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत सोहबिल गांव में एक युवक और विवाहित महिला को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, लौगांव निवासी सागर शेख अपनी परिचित महिला से मिलने उसके ससुराल पहुंचा था। देर रात करीब 11 बजे वह चुपके से घर में दाखिल हुआ, जिसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। शक होने पर ग्रामीणों ने निगरानी की और कुछ ही देर में दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।
इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों को रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया। इस दौरान दोनों के साथ मारपीट भी की गई और रातभर उन्हें निगरानी में रखा गया।
बताया जा रहा है कि महिला का पति बाहर मजदूरी करता है और इसी दौरान दोनों के बीच पिछले एक साल से संपर्क था। युवक ने भी महिला के साथ संबंध होने की बात स्वीकार की है।
घटना की सूचना मिलने पर महेशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को मुक्त कर थाने ले गई। थाना प्रभारी रवि शर्मा ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

