रांची(RANCHI) : 29 मई की देर रात 11 बजकर 25 मिनट पर DIG सह रांची पुलिस कप्तान के मोबाइल फोन की घंटी बजी। सामने से आवाज आई… सर सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के बिड़ला मैदान में नशे का गंदा धंधा हो रहा है। बाखौफ होकर तस्कर ब्राउन शुगर खरीद-बेच रहे हैं। इसके बाद DIG सह SSP ने आगे का टास्क नशे के कारोबार करने वालों के जानी दुश्मन कोतवाली DSP प्रकाश सोय को सौंपा। DSP के कानों तक जैसे ही ड्रग्स तस्करी की बात पहुंची, वे एक्टिव हो गये। तुरंत सुखदेवनगर थानेदार मनोज कुमार और टीम को लिया और बताये गये लोकेशन पर धावा बोल दिया। पुलिस को देखते ही वहां खड़े दो लड़के भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर 22 साल के मोहित कुमार को दबोच लिया।
चकमा देकर भाग निकला ताहा खान
वहीं, करीब 20 साल का ताहा खान अंधेरे में पुलिस को चमका देकर भाग निकला। तालाशी लेने पर मोहित की जेब से 12 पुड़िया ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद ब्राउन शुगर का वजन करीब 1.43 ग्राम बताया गया। बरादम मोबाइल, ब्राउन शुगर और स्कूटी को जब्त कर लिया गया है। पुलिस को दिये अपने बयान में मोहित ने बताया कि वह गोंदा थाना क्षेत्र का रहने वाला ताहा खान उसका दोस्त है। उसी के साथ मिलकर दोनों ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते हैं। मोहित कुमार का घर भी गोंदा थाना क्षेत्र के है। पुलिस ताहा खान को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
मोहित को दबोचने में कोतवाली DSP प्रकाश सोय, सुखदेवनगर थानेदार मनोज कुमार, एएसआई चौधरी, हवलदार संदीप टोप्पो, दीपक गगराई और सिपाही अनिल भंगरा की भूमिका सराहनीय रही.
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

