रांची(RANCHI): सिरमटोली चौक स्थित केंद्रीय सरना स्थल में विभिन्न . बैठक में आदिवासी समुदाय के धार्मिक स्थल के तौर पर जाने वाला केंद्रीय सरना स्थल पर विकास के नाम पर हो रहा सरकारी अतिक्रमण पर आक्रोश और विरोध जताया गया. संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि फ्लाइओवर बनाने के बहाने पथ निर्माण विभाग आदिवासी समाज की धार्मिक स्थलों के साथ छेड़ छाड़ कर हमारी भावना को ठेस पहुंचाने का काम कर रहा रहा है. यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
बैठक की अध्यक्षता कर रहे सरना प्रार्थना सभा रांची महानगर के सचिव सोनू खलखो ने कहा कि आजाद भारत के बाद से हम आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन सहित हमारी भाषा, संस्कृति, धार्मिक पहचान को तक को मिटाने के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं के सहयोग से सरकारी बाबुओं के मिलीभगत के सांठ गांठ से उद्योगपतियों ने विकास के नामपर कुचलते रहने का काम किया है और यह बदस्तूर जारी है. खलखो ने आगे कहा कि जिस जब सिरमटोली मेकॉन फ्लाइओवर निर्माण के लिए नक्शा बन रहा था, उस वक्त ही इंजीनियर को यह अवगत कराया गया था कि यह हम आदिवासियों का मुख्य सरना स्थल है।
NEWS ANP के लिए रांची से चंद्र प्रकाश रावत की रिपोर्ट

