धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 21 दिसंबर 2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा द्वारा आदिम जनजाति के बिरहोर समुदाय के श्री नंदलाल बिरोहर को अनुकंपा के आधार पर चतुर्थ वर्ग में अनुसेवक के हेतु नियुक्ति पत्र सौंपा गया..
नंदलाल बिरोहर, पिता स्व. छोटाशुकर बिरहोर, भूतपूर्व अन्न भंडार चौकीदार(जिला कल्याण कार्यालय, धनबाद) को अनुकंपा के आधार पर चतुर्थ वर्ग में अनु सेवक के पद पर जिला कल्याण कार्यालय में नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र सौंपने के उपरांत उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने नंदलाल बिरहोर को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की.
मौके पर प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद मौजूद रहें..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

