आदित्य साहू होंगे झारखंड BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय परिषद के लिए 21 दिग्गज मैदान में…

आदित्य साहू होंगे झारखंड BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय परिषद के लिए 21 दिग्गज मैदान में…

रांची(RANCHI): झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए राज्यसभा सांसद आदित्य साहू की ताजपोशी तय हो गई है। रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को संगठन पर्व के अंतिम चरण में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव हेतु गहमागहमी रही।

चुनाव कराने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव

केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री और पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी जुएल उरांव आज 11 बजे पूर्वाह्न नामांकन कार्य को संपन्न कराने के लिए प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ प्रदीप वर्मा सह चुनाव अधिकारी गणेश मिश्र, सुनीता सिंह से बात की। जिसके बाद नामांकन के निर्धारित समय 12 बजे अपराह्न से 2 बजे तक नामांकन कक्ष में बैठकर नामांकन प्राप्त किया।

प्रदेश अध्यक्ष के लिए आदित्य साहू ने नामांकन किया

जुएल उरांव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू  ने नामांकन किया, जिनके लिए बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी प्रस्तावक बनीं। इसके अलावा सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विकास प्रीतम, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रवक्ता रमाकांत महतो और महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह भी प्रस्तावक बनीं हैं।

राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए 21 नामांकन पत्र प्राप्त

नामांकन की अवधि समाप्त होने के बाद मीडिया से बात करते हुए जुएल उरांव ने कहा कि नामांकन की समय सीमा के भीतर आज 2 बजे अपराह्न तक प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और सांसद विद्युत वरण महतो नामांकन पत्र के प्रस्तावक बने।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राष्ट्रीय परिषद के लिए 21 नामांकन प्राप्त हुए। जिसमें कड़िया मुंडा, अर्जुन मुंडा, समीर उरांव, यदुनाथ पांडेय, चंपई सोरेन, संजय सेठ, रघुवर दास, दिनेशानंद गोस्वामी, मधु कोड़ा, पशुपति नाथ सिंह, रविन्द्र कुमार राय, अमर कुमार बाउरी, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही, जीतू चरण राम, अभयकांत प्रसाद, प्रदीप वर्मा अनंत ओझा, दीपक प्रकाश, अन्नपूर्णा देवी और गीता कोड़ा शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नाम की घोषणा कल

जुएल उरांव ने कहा कि कल 2 बजे अपराह्न हरमू रोड स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों की विधिवत घोषणा की जाएगी।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *