राँची(RANCHI): विधानसभा के छठे कार्यकाल का पांचवां बजट सत्र आज से शुरू हो गया है।विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार, सत्र 18 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगा। कुल 19 कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 24 फरवरी को सदन में पेश किया जाएगा। 23 फरवरी को प्रस्तावित निकाय चुनावों के कारण सदन की कार्यवाही में बदलाव की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, उस दिन की कार्यवाही 21 फरवरी को कराई जा सकती है। हालांकि इस संबंध में अंतिम निर्णय बुधवार को होने वाली कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में लिया जाएगा।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

