धनबाद (DHANBAD): दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी जारी है। इसी बीच गुरुवार को आधे शहर में बारिश हुई। बाकी के आधे शहर में कहीं धूप निकली रही तो कहीं बादलों की आवाजाही के बीच बादल गरज कर रह गए। बारिश शहर के बैंक मोड़, रणधीर वर्मा चौक के आसपास और हीरापुर इलाके में हुई। अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री..
सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं 12 अक्टूबर से आसमान साफ हो जाएगा। न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। इस कारण रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है..
इधर, बलियापुर में बिजली गिरने से युवक की मौत
बाघमारा बेदिया टोला के युवक भीमलाल बेदिया की गुरुवार को थंडरिंग से मौत हो गई। मृतक 4 मित्रों के साथ हारहोरी में पानी गिरने से एक पेड़ के नीचे रुका हुआ था। इसी दौरान आसमानी बिजली गिरी…
NEWSANP के लिए धनबाद से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट