आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सिंदरी में दो युवकों की मौत…

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सिंदरी में दो युवकों की मौत…

धनबाद(SINDRI): सिंदरी थाना क्षेत्र के मनोहर टांड़ मल्लिक बस्ती में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में वर्षा के समय संध्या लगभग चार बजे दो बच्चे छुपे हुए थे तभी बगल स्थित पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरा जिसके चपेट में दोनों युवक आ गये और बुरी तरह झुलस गए। बताया जाता है कि दोनों युवक का नाम उत्तम मल्लिक उर्फ झंटू मल्लिक उम्र लगभग 26 वर्ष तथा दूसरा रोहित महतो उम्र लगभग 17 वर्ष था। लोगों ने दोनों युवक को सिंदरी के चिकित्सक डा0 सी जी साहा के पास ले गया। स्थिति को देखते हुए उसे धनबाद के एस एन एम एम सी एच रेफर कर दिया गया। धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दोनों युवको ने दम तोड़ दिया। आकाशीय बिजली के गिरने से घटना स्थल पर पेड़ भी पूरी तरह झूलस गया है वहीं मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गया है मृतक रंजीत मल्लिक का पुत्र उत्तम मल्लिक जो विवाहित था दुसरा लगन महतो का पुत्र रोहित महतो अविवाहित था। दोनों परिवार के लोग दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उक्त घटना की जानकारी मिलते सिंदरी थाना के थाना प्रभारी संजय कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली। घटना को लेकर दोनों परिवारों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं गांव में मातम छा गया है।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *