मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने चलाया विशेष अभियान
झरिया(JHARIA): बॉलीवुड सिंगर और कैम्पेन एंबेसडर आकांक्षा शर्मा ने मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा के World Sight Day 2025 अभियान को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए जनता से आग्रह किया:
“See the World, Protect Your Eyes!”
मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा ने 2025 के World Sight Day के अवसर पर लोगों में आँखों की देखभाल और नेत्रदान के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियान चलाया।
इस दौरान आकांक्षा शर्मा ने लोगों को नियमित रूप से अपनी आँखों की जाँच कराने, दृष्टि को थकान और चोट से बचाने, और बचाई जा सकने वाली अंधता के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। साथ ही, उन्होंने सभी से नेत्रदान संकल्प पत्र भरकर समाज में नेत्रदान का संदेश फैलाने का भी अनुरोध किया।
युवा मंच ने इस अभियान के माध्यम से सभी से अपील की कि वे अपनी आँखों का ख्याल रखें और नेत्रदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाएँ।
नेत्रदान संकल्प पत्र भरने के लिए लिंक: https://forms.gle/tvZDiZg8eqxNDXfV6
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

