झरिया(JHARIA): बरारी में संचालित सुशी आउटसोर्सिंग परियोजना प्रबंधन द्वारा मनमाने तरीके से की जा रही उत्खनन के विरोध में मंगलवार की शाम को बागडिगी फुटबॉल ग्राउंड में बरारी के चार मोहाल के लोगो ने एक बैठक कर आउटसोर्सिंग परियोजना के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया । बैठक की अध्यक्षता आफताब अंसारी ने किया । बैठक में लोगो ने अपनी मुहल्ले की सुरक्षा और अधिकार के लिए आंदोलन करने को एक कमिटी का गठन किया । कमिटी में अध्यक्ष मो आफताब अंसारी, उपाध्यक्ष मंजर इमाम, सचिव इरफान अंसारी, महासचिव सोहराब खान व सेराज अंसारी, कोषाध्यक्ष राजू अंसारी, मीडिया प्रभारी विवेक कुमार यादव को चुना गया।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद आफताब अंसारी ने कहा कि बीसीसीएल द्वारा 2008 में लिखित दिया गया था कि ग्रामीणों का विस्थापन नही किया जाएगा। परंतु बीसीसीएल द्वारा यहां के जमीन की नापी कर ग्रामीणों को हटाने का साजिश कर रही है। जबकि यह जमीन बीसीसीएल की नही है।परियोजना विस्तारीकरण से हैवी ब्लास्टिंग, प्रदूषण से लोग दहशत में जीने को मजबूर है।जिसके खिलाफ जनांदोलन किया जाएगा।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट
