धनबाद(DHANBAD):बिहार कोलयरी कामगार यूनियन के कुजामा शाखा के बैनर तले कुजामा बस्ती में देवप्रभा आउटसोर्सिंग के गुंडागर्दी एवं मनमानी ढंग से बस्ती की तरफ उत्खनन और हैवी ब्लास्टिंग करने के विरोध में निरसा के विधायक सह बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के महामंत्री अरूप चटर्जी का दौरा एवं जनसभा हुआ l इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन बिना लोगों को स्थाई पुनर्वास रोजगार सहित किया जाए प्रबंधन और ठेकेदार बस्ती के तरफ मशीन सटाकर उत्खनन का काम कर रही है जो गैरकानूनी है लोग यहां पूरे परिवार के साथ निवास कर रहे हैं आउटसोर्सिंग कंपनी मनमानी ढंग से उत्खनन कर रही है जब तक लोगों को यहां से पुनर्वास स्थाई रूप से नहीं किया जाता तब तक यहां उत्खनन का काम नहीं करने दिया जाएगा इसके खिलाफ में आंदोलन किया जाएगा जरूरत पड़ी तो आउटसोर्सिंग का चक्का जाम कर दिया जाएगा उन्होंने मुख्य रूप से को केओसीपी में भूख हड़ताल पर बैठी सीमा देवी के समर्थन में 25 अप्रैल को एरिया 9 ,10 का चक्का जाम करने का आहवान किया।
मौके पर बी सी के यू के वरिष्ठ नेता केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता जी नागरिकता मंच के नागेश्वर पासवान माले के सपन पासवान, सुरेंद्र पासवान कुंदन पासवान ,सत्येंद्र चौहान, पवन कुमार विक्की कुमार विक्रम कुमार विशाल गुप्ता जमुना भैया राधा देवी श्वेता कुमारी गौरी देवी रेणु कुमारी आदि सैकड़ो लोगों उपस्थित है।
NEWSANP के लिए धनबाद से भोला बाउरी की रिपोर्ट

