धनबाद/कतरास(DHANBAD): टाटा सिजुआ 1 नंबर कॉलोनी निवासी टिस्को कर्मी धर्मदास पासवान के इकलौते पुत्र अभिजीत कुमार (21) की कोलकाता में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही सिजुआ इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि अभिजीत अपने मित्र अभिषेक के साथ Indian Institute of Technology Kharagpur में नामांकन कराने गया था। इसी दौरान सड़क पार करते समय वह एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन की चपेट में आ गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार और स्थानीय लोगों में मातम छा गया। अभिजीत अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसके उज्ज्वल भविष्य को लेकर परिवार ने कई सपने संजोए थे, जो इस हादसे के साथ ही टूट गए।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

