आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में ‘Heritage Network 2026 – जनरल असेंबली’ का शुभारंभ, भारत-यूरोप शैक्षणिक सहयोग पर मंथन…

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में ‘Heritage Network 2026 – जनरल असेंबली’ का शुभारंभ, भारत-यूरोप शैक्षणिक सहयोग पर मंथन…

धनबाद(DHANBAD): आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में सोमवार, 2 मार्च 2026 को ‘Heritage Network 2026 – General Assembly (India & Europe)’ का उद्घाटन किया गया। यह आयोजन डीन (इंटरनेशनल रिलेशंस एंड एलुमनाई अफेयर्स) कार्यालय तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में i2H बिल्डिंग, ग्राउंड फ्लोर में संपन्न हुआ।

Heritage Network एक अंतरराष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य भारत और यूरोप के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के बीच शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को सुदृढ़ करना है। वर्ष 2026 की जनरल असेंबली की मेजबानी इस बार आईआईटी (आईएसएम) धनबाद कर रहा है। कार्यक्रम में भारत के अलावा जर्मनी, फ्रांस, इटली, पोलैंड, एस्टोनिया, आयरलैंड, स्पेन और स्वीडन सहित कई यूरोपीय देशों के शिक्षाविद, शोधकर्ता और संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

उद्घाटन सत्र में संस्थान के उप प्रोफ़ेसर डॉ धीरज कुमार ने स्वागत संबोधन दिया, वहीं डीन (IRAA) ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। हेरिटेज नेटवर्क के प्रेसिडेंट और वाइस-प्रेसिडेंट ने भी अपने विचार रखे। “T.I.M.E Association और डबल डिग्री अवसर” विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ संवाद सत्र हुआ।

तीन दिवसीय इस आयोजन में संयुक्त शोध, छात्र विनिमय कार्यक्रम, डबल डिग्री और दीर्घकालिक शैक्षणिक साझेदारी जैसे अहम विषयों पर चर्चा होगी। यह कार्यक्रम पूर्वी भारत में वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को नई दिशा देने वाला मंच माना जा रहा है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *