पाकुड़(PAKUD): पाकुड़ ज़िलें के हिरणपुर थाना क्षेत्र स्थित आइडियल कंस्ट्रक्शन कार्यालय में अज्ञात चोरों के द्वारा लाखों रुपए की चोरी की सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है..
बताया गया कि हिरणपुर वन विभाग कार्यालय के ठीक सामने आइडियल कंस्ट्रक्शन का कार्यालय है और अज्ञात चोरों के द्वारा कार्यालय की खिड़की के रड को कटर से कटकर कार्यालय में रखे लाखों रुपए लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना की जानकारी शुक्रवार दिन को हुआ जब कार्यालय खोलने के लिए कर्मी मौके पर पहुंचा और इसके बाद देखा कि कार्यालय का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है..
वहीं इसके बाद कार्यालय के कर्मी के द्वारा इसकी सूचना कंस्ट्रक्शन कंपनी के अन्य कर्मियों को दी गई.चोरी की सूचना पाकर थाना प्रभारी रंजन सिंह सदलबल मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन प्रारंभ किया वहीं चोरी की घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है।
सीसीटीवी के अवलोकन के दौरान दो तीन चोर के फुटेज को पुलिस ने देखा है और फुटेज के आधार पर कर का पता लगाने में पुलिस जुट गई है. बताया गया कि कार्यालय से तीन से चार लाख रुपए की चोरी हुई है.वहीं थाना प्रभारी रंजन सिंह के द्वारा बताया गया की चोरी की घटना का जल्द ही उद्वेदन कर लिया जाएगा..
NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

