

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के इतिहास में ड्रोन शो पहली बार देखने को मिला। ड्रोन शो को देखने के लिए पूरे संस्थान में मौजूद छात्र, शिक्षक और कर्मियों में उत्सुकता बनी थी। लंबे इंतजार के बाद रात साढे़ नौ बजे वेलकम टू आइआइटी आइएसएम के साथ शुरू हुआ।उसके बाद लेजर लाइट में 100 साल दिखा और फिर आइएसएम के स्थापना काल से लेकर अब तक हुए उपलब्धियों को एक-एक कर प्रस्तुत किया गया। वहां मौजूद दर्शकों ने इस ऐतिहासिक दृश्य का भरपूर आनंद लिया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

