धनबाद(DHANBAD) : भूली बी ब्लॉक दुर्गा पूजा समिति ने साहस और संकल्प की अनोखी मिसाल पेश की है। तीन दिन पहले आई तेज बारिश और तूफ़ानी हवाओं ने तिरुपति बालाजी आकृति का 110 फीट ऊंचा भव्य पंडाल ज़मीन पर गिरा दिया था। इस हादसे ने समिति के पदाधिकारियों और भक्तों को मायूस कर दिया, लेकिन हार मानने के बजाय सभी ने मिलकर इसे चुनौती में बदल दिया।
समिति के पदाधिकारियों और पंडाल कारीगरों ने दिन-रात मेहनत की और सिर्फ तीन दिनों में 60 फीट ऊंचा नया पंडाल खड़ा कर दिया। अब यह पंडाल श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ भव्य रूप में सजा हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल पूजा पंडाल नहीं, बल्कि भक्ति, धैर्य और सामूहिक प्रयास की शक्ति का प्रतीक बन गया है। भक्त भी इस अद्भुत संकल्प और मेहनत से तैयार पंडाल को देखकर गर्व और आस्था से भर उठे हैं।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह कि रिपोर्ट

