झरिया(JHARIYA )जनता श्रमिक संघ का आंदोलन आखिरकार लाया रंग, जनता श्रमिक संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष साजन सिंह के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं और मजदूरों ने सेल प्रंबधन खिलाफ एक दिवसीय चक्का जाम आंदोलन करते हुए चासनाला में अपर सिम में कार्यरत मुन्नीलाल महतो के ईलाज के लिए सेल प्रबंधन से 25 लाख रुपए राशि की मांग किया था। जनता श्रमिक संघ के महामंत्री सह बीजेपी नेत्री रागिनी सिंह ने सेल प्रबंधन से वार्ता की।
जिसके बाद सेल प्रबंधन जनता श्रमिक संघ के मांगो पर सहमति जताई और सेल प्रबंधन ने मुन्नीलाल महतो के ईलाज के लिए 25 लाख रूपए दिए। जिसको लेकर मुन्नीलाल महतो के परिजन और मजदूरों ने जनता श्रमिक संघ के महामंत्री रागिनी सिंह और क्षेत्रीय सचिव साजन सिंह का कांड्रा बस्ती में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने भी गुलदस्ता और माला पहना कर स्वागत की।
ज्ञात हो कि सेल चासनाला में अपर सीम में कार्यरत मुन्नीलाल महतो लिवर रोग से ग्रसित है। फिलहाल हैदराबाद के एआईजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, जिसके ईलाज के लिए 25 लाख रुपए की जरूरत था ,जनता श्रमिक संघ यूनियन के अध्यक्ष सजन सिंह के नेतुत्व में दर्जनों महिलाएं और मजदूरों ने सेल चासनाला का एक दिवसीय चक्का जाम करते हुए सेल प्रबंधन से मुन्नीलाल महतो के ईलाज के लिए मांगा किया गया था।
सेल का एक दिवसीय चक्का जाम को देखते हुए सेल ने जनता श्रमिक संघ को मांगो को मानते हुए मुन्नीलाल महतो के ईलाज के लिए 25 लख रूपए दिया गया। स्वागत करने वालों में अश्वनी सिंह, प्रकाश महतो, संजय यादव, पवन सिंह, उपेंद्र, मुकेश सिंह, उत्तम महतो सहित अन्य मजदूर मौजूद थे।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

