आंगनबाड़ी के बहनों की मांगों को लेकर केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री से हुई वार्ता….

आंगनबाड़ी के बहनों की मांगों को लेकर केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री से हुई वार्ता….

नई दिल्ली(NEW DELHI):महिला एवं बाल विकास मंत्रालय शास्त्री भवन नई दिल्ली में केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी के बहनों को लेकर के मंत्रालय में मीटिंग की। जिसमें निम्नलिखित मांगों पर मंत्री से चर्चा हुई साथ में ही सेक्रेटरी और पी.एस भी बैठकर के सारे विषय को किया और उसमें कई विषय को मंत्री ने स्वीकार किया कि हम उसको करेंगे।

प्रमोशन की जो उम्र सीमा तय की गई है उसको समाप्त किया जाए और सहायिका को सेविका के लिए सेविका को महिला पर्यवेक्षक के लिए प्रोन्नत करने, गर्मी/सर्दी छुट्टी स्कूल के अध्यापकों की तरह एक मास का हो,आयुष्मान योजना में आंगनबाड़ी के कर्मचारी के साथ साथ उनके आश्रितों को भी कवर करने आदि पर सहमति बनी। इसके अलावा कई सारे मुद्दे पर चर्चा की गई। जिसमें मंत्री से आश्वस्त किया कि इस पर विचार किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय सह वित्त सचिव अनीश मिश्रा, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष बलिराम यादव, महामंत्री राजीव राजीव रंजन सिंह, उपाध्यक्ष रामचन्द्र गोप, संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रीमा देवी प्रदेश और महासंघ के महामंत्री पुष्पा कुमारी, कोषाध्यक्ष शालिनी रानी, कुमुदिनी कुल्लू ममता गुप्ता और गौरी देवी आदि उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *