धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन द्वारा सदर अस्पताल के सुदृढ़ीकरण के दृढ़ निश्चय की कड़ी में जिले के आम लोगों के लिए सदर अस्पताल में एक और निःशुल्क सुविधा शुरू हो गई है।
इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि अब जिले के आम लोग सदर अस्पताल में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन फेको पद्धति से करा सकते हैं। उन्होंने कहा मोतियाबिंद सर्जरी ने एक लंबा सफर तय किया है। जिसमें पारंपरिक तरीकों से लेकर सबसे उन्नत तकनीकों तक, कई विकल्प उपलब्ध हैं। इसमें फेको भी शामिल है। यह एक न्यूनतम शल्य प्रक्रिया है जिसका इस्तेमाल मोतियाबिंद हटाने के लिए किया जाता है।
वहीं सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि सदर अस्पताल में अब निःशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन फेको पद्वति द्वारा शुरु हो चुका है।
उन्होंने मरीजों से अनुरोध किया है कि निःशुल्क ऑपरेशन के लिए अपना आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड का जेरोक्स, 2 पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाईल नम्बर लेकर सदर अस्पताल आए। वहीं रजिस्ट्रेशन और अधिक जानकारी के लिए के मोबाइल नंबर 9431975009, 8102774540 पर संपर्क करें।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

