धनबाद(DHANBAD):स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया , मिनिस्ट्री ऑफ स्पोर्ट्स के द्वारा पुरे देश मे संचालित अस्मिता जूडो विमेंस लीग का शानदार आयोजन धनबाद के डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर के इनडोर स्टेडियम में किया गया। इसकी जानकारी देते हुए धनबाद जिला जूडो संघ के सचिव पप्पू कुमार ने बताया कि धनबाद के लगभग 15 विद्यालयों, क्लबो के साथ बोकारो व पलामू के सैंकड़ों लड़कियां सम्मिलित हुई ।जिसमे धनबाद पब्लिक स्कूल हिरक ब्रांच, डी ए वी कोयला नगर, सरस्वती विधा मंदिर सिनीडीह वा डी ए वी बरोरा के खिलाड़ीयों ने शानदार प्रदर्शन किया.
महिला सशक्तिकरण हेतु आयोजित अस्मिता धनबाद जिला जूडो लीग के समापन समारोह में एस एस एल एन टी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या शर्मिला रानी , डीएवी कोयला नगर के प्राचार्य एन एन श्रीवास्त, सरायढेल थाना सब इंस्पेक्टर सुबोध चंद्र प्रामाणिक, समाज सेविका करुणा श्रीवास्त के कर कमलों द्वारा विजेताओं को पदक व प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
25 भार वर्गों में 25 स्वर्ण, 25 रजत वा 50 कांस्य पदक वितरित किये गए.
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं – आरोही रॉय, आराध्य ज़ालुका, समृद्धि नायक, महक कुमारी, दीपशिखा, शाक्षी , राजश्री, अंजलि, अर्पणा,प्रज्ञा प्रखर, लक्ष्मी कुमारी, अगरिया प्रिया, पलक परमा, काजल कुमारी, सिद्धि, स्नेहा हालदार,
द्वितीय स्थान प्राप्त कर वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं – नायरा , शांभवी, कोमल कुमारी, शिवानी कुमारी, नंदिनी कुमारी, फरहाद जहां, अनामिका मेहता, सानवी कुमारी, प्रकृति आनंद, हर्षिता कुमारी, सीता कुमारी, आयुषी कुमारी, अनु प्रिय लाल।
तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी इस प्रकार है – श्रावी प्रिया, स्नेहा कुमारी, रिदम चौधरी, प्रियांशु कुमारी, दीपा कुमारी, आराध्य कुमारी, माही कुमारी, राधा कुमारी, उर्वी चक्रवर्ती, वैष्णवी कुमारी, आइ एस आई एस कुमारी, खुशी कुमारी, राखी कुमारी, काजल कुमारी, अनुष्का संकर, विशाखा कुमारी, अंचल कुमारी, श्वेता कुमारी, सारा सतीश बारा, सिद्धि कश्यप, सुमन कुमारी।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विशेष रूप से सुदीप चक्रवर्ती, आरती कुमारी , राहुल शर्मा , नमिता कुमारी प्रजापति, सुमित कुमार बर्मन, सरजुग कुमार, को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
धनबाद जिया जूडो संघ के द्वारा एन एन श्रीवास्तव, शर्मिला रानी , करुणा श्रीवास्त, सुबोध चंद्र प्रामाणिक वह राजीव सिंह को मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

