धनबाद(DHANBAD): असर्फी हॉस्पिटल, धनबाद में क्रिसमस डे के पूर्व आज क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिससे वातावरण खुशियों से भर गया।कार्यक्रम के दौरान हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने कई आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा नाटक प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को मनोरंजन और उल्लास से भर दिया..
सेंटा क्लाज के रूप में सजे अस्पताल के कर्मचारियों ने सभी उपस्थित लोगों को चॉकलेट वितरित किए, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने इस विशेष दिन का पूरा आनंद लिया।इस कार्यक्रम में असर्फी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ नयन प्रकाश सिंह, निदेशक जय प्रकाश सिंह, निदेशक गोपाल सिंह, उदय प्रताप सिंह, डॉ एस के रॉय, डॉ राधिका मोहन, डॉ पंकज, डॉ संजय कुमार सिंह, संतोष सिंह एवं अन्य सम्माननीय व्यक्ति उपस्थित थे।इस धूमधाम भरे उत्सव ने सभी को क्रिसमस की खुशियों का अहसास कराया और हॉस्पिटल के कर्मचारियों के बीच आपसी एकजुकता को भी बढ़ावा दिया..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

