असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरेन्द्र सिंह ने असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कांडेडीह शिव मंदिर में एक नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। यह शिविर स्थानीय समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने समुदाय आधारित मूल्यांकन चेकलिस्ट (CBAC) फॉर्म भर कर बड़ी संख्या में लोगों का स्वास्थ्य जांच किया जिसमें कैंसर स्क्रीनिंग, रक्तचाप, आरबीएस, प्लस, ऑक्सीजन संतृप्ति (Sp02), तापमान, वजन और अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच सेवाएं प्रदान की गई।
हरेन्द्र सिंह ने कहा, “स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है, और इस शिविर के माध्यम से हम लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।”
इस अवसर पर शिव मंदिर कमिटी, कांडेडीह एवं स्थानीय निवासियों ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई और शिविर का भरपूर लाभ उठाया। इस तरह के आयोजन से न केवल लोगों की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार होगा, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता भी बढ़ेगी।
असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट का यह प्रयास समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हरेन्द्र सिंह ने शिव मंदिर कमिटी, कांडेडीह के सदस्यों, कैंसर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच कराने आए लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
NEWS ANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट…

