धनबाद(DHANBAD): हाल ही में असर्फी कैंसर संस्थान, रंगुनी रोड, भूली, धनबाद ने एक सफलता की मिसाल प्रस्तुत की है, जब 60 वर्षीय पुरुष मरीज, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी, को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत उच्चतम गुणवत्ता का इलाज प्रदान किया गया।पीड़ित मरीज, कुछ माह पूर्व असर्फी कैंसर संस्थान के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रमेश कुमार के पास पहुंचे थे, उनका जांच के दौरान 12 सेंटीमीटर का बाएं छाती पर एक घातक गांठ पाई गई थी। शुरुआती जांच में यह हार्मोन पॉजिटिव ब्रेस्ट कैंसर स्टेज IV के रूप में पुष्टि की गई। हालांकि, डॉक्टरों ने त्वरित कदम उठाते हुए रक्त परीक्षण और बायोप्सी जांच करवाई तत्पश्चात उन्हें ओरल टारगेटेड थेरेपी दी गई।केवल एक महीने में, द्रव्यमान में कमी देखी गई और 3 महीने के बाद दवाई लेने से द्रव्यमान पूरी तरह से कम हो गया। आज, मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने सामान्य जीवन की ओर वापस लौट चुके हैं..
उनके इलाज का सारा खर्च मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत कवर किया गया, जिससे उनके उपचार की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आई।हाल ही में दिसंबर 2024 में, मरीज असर्फी कैंसर संस्थान में फॉलो-अप के लिए आए थे और अस्पताल को यह जानकर खुशी हुई कि वह अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और टारगेटेड थेरेपी पर एक सामान्य जीवन जी रहे हैं। यह सफलता असर्फी कैंसर संस्थान और उनके विशेषज्ञ चिकित्सकों की अथक मेहनत और सरकार की प्रभावी योजनाओं का परिणाम है।इस सफल इलाज पर असर्फी कैंसर संस्थान के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रमेश कुमार ने कहा “पीड़ित मरीज का इलाज हमारी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हार्मोन पॉजिटिव ब्रेस्ट कैंसर स्टेज IV के मामलों में सही समय पर निदान और उपचार अत्यधिक महत्वपूर्ण होते हैं..
पीड़ित मरीज के मामले में हमने उच्चतम स्तर की मेडिकल तकनीकों का इस्तेमाल किया और उन्हें ओरल टारगेटेड थेरेपी से लाभ हुआ, जिसके परिणामस्वरूप उनका द्रव्यमान धीरे-धीरे कम हो गया और वह अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। हमारे अस्पताल में मरीजों को सर्वोत्तम देखभाल और इलाज मिल सके, इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। यह सफलता न केवल इस मरीज के लिए, बल्कि हमारे सभी कैंसर मरीजों के लिए प्रेरणा का स्रोत है कि अगर सही समय पर उपचार मिल जाए, तो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी विजय प्राप्त की जा सकती है। असर्फी कैंसर संस्थान में हम हमेशा अपने मरीजों को बेहतर जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं..
“असर्फी कैंसर संस्थान के निदेशक उदय प्रताप सिंह ने कहा “हमारे अस्पताल में कैंसर के इलाज में निरंतर सफलता और समर्पण की प्रेरणा से मरीजों को बेहतर उपचार मिल रहा है। अस्पताल की विशेषज्ञ डाक्टर, उनकी टीम, अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना एवं प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) जैसी पहलें, कैंसर के खिलाफ संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

