धनबाद (DHANBAD): धनबाद के असर्फ़ी हॉस्पिटल नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) ने हाल ही में एक असाधारण चिकित्सा उपलब्धि हासिल की है।
करीब 27 सप्ताह (करीब 6.5 महीने) में जन्मे, मात्र 800 ग्राम वजन वाले एक बेहद प्रीमैच्योर शिशु को सफलतापूर्वक उपचार प्रदान कर, पूरी तरह स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज किया है।
शिशु का जन्म अत्यंत जोखिमपूर्ण स्थिति में हुआ था और उसे जन्म के तुरंत बाद वरिष्ठ नवजात रोग विशेषज्ञ डॉ. किशोर गांधी के नेतृत्व में NICU में भर्ती किया गया। जीवन के पहले 7 दिन अत्यंत संघर्षपूर्ण रहे, जब शिशु का जीवन और मृत्यु के बीच लगातार संघर्ष चल रहा था।
लेकिन असर्फ़ी हॉस्पिटल की कुशल चिकित्सा टीम और समर्पित नर्सिंग स्टाफ की बदौलत शिशु को IVH, ROP, NEC अथवा PVL जैसी कोई भी गंभीर जटिलता नहीं हुई। बच्चा पूरे 45 दिनों तक हॉस्पिटल में भर्ती रहा और अंततः उसने यह कठिन जीवन संग्राम जीत लिया।
इस सफलता के पीछे हमारी संपूर्ण एनआईसीयू टीम की अथक मेहनत और सामूहिक प्रयास हैं, जिनमें शामिल हैं: डॉ. किशोर गांधी, डॉ. मंगेश, डॉ. स्वेता, डॉ. नुसरत, डॉ. आशीष, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. मिथुन, और विशेष आभार डॉ. राधिका मोहन का, जिनके मार्गदर्शन में शिशु का सुरक्षित प्रसव संभव हो सका।
साथ ही, हम हमारे मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरेन्द्र सिंह, निदेशक उदय प्रताप सिंह तथा असर्फ़ी हॉस्पिटल की पूरी प्रबंधन टीम के निरंतर समर्थन और प्रेरणा के लिए आभारी हैं।
यह उपलब्धि न केवल चिकित्सा विज्ञान की दृष्टि से उल्लेखनीय है, बल्कि यह मानवता, सेवा, समर्पण और उम्मीद की भी प्रेरणादायक कहानी है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

