असंतुलित कार ने पल्सर को रोंदते हुए पेड़ से टकराया, एक घायल…

असंतुलित कार ने पल्सर को रोंदते हुए पेड़ से टकराया, एक घायल…

धनबाद(NIRSA): रविवार की शाम मैथन मेनगेट समीप असंतुलित स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़ी पल्सर को रौंदते हुए पेड़ से टकरा गया। वही पल्सर के सहारे खड़े प्रीतम बाउरी उर्फ़ प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया। उस टककर से प्रेम करीब दस मीटर दूर जा गिरे। उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से मैथन स्थित बीपी नियोगी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज चल रही है। वही उसके साथ पल्सर में बैठे कर्ण साव कार के धक्के से गिर पड़ा। जिसमें उसे मामूली चोट आई है..

इधर वहीं पर उपस्थित मैथन पुलिस कार में सवार एक युवक को पड़कर थाने ले आई। घटना के संबंध में घायल के दोस्तो ने जानकारी देते हुए कहा कि हम लोग मैथन से लौटकर में मेनगेट के पास खड़े थे। तभी अचानक तेज रफ्तार में स्विफ्ट कार संख्या JH10CJ 4235 दूसरी तरफ खड़ी पल्सर संख्या JH10 BS 1759 को रोंदते हुए उसे पर चढ़कर सीधे सामने पेड़ से टकरा गई। अन्यथा कई लोग और इसके चपेट में आ जाते। साथ ही पान गुमटी के पास खड़े लोग एवं पान गुमटी बच गया..

पास में खड़ी पुलिस वैन भी बच गई।मेनगेट में हुई अचानक दुर्घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। लोगों को समझ में ही नहीं आया कि यह दुर्घटना कैसे हुई। कार के नीचे पल्सर दबा हुआ था और कर चबूतरे के ऊपर चढ पेड़ से टकराया हुआ था। बता दे की नव वर्ष के आगमन को लेकर रोजाना मैथन में सैकड़ो लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है। वहीं इसी बहाने कई लोग शराब का भी सेवन करते हैं। उसके बाद वाहन चलाने के क्रम इस तरह की दुर्घटना देखने को मिलती है। इसे लेकर प्रशासन को भी थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। ताकि इस तरह की दुर्घटना से लोगों को बचाया जा सके..

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *