अवैध स्टोन चिप्स लदे 3 वाहन जब्त

अवैध स्टोन चिप्स लदे 3 वाहन जब्त

धनबाद(DHANBAD)उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए जिला खनन टास्क फोर्स ने शनिवार की दोपहर गोविंदपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध स्टोन चिप्स लदे 3 वाहन जब्त किए।

इस संबंध में खान निरीक्षक श्री बिनोद बिहारी प्रमाणिक ने बताया कि आज दोपहर 1.30 बजे गोविंदपुर थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान स्टोन चिप्स लदा 2 टाटा 407 तथा एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। जांच के क्रम में तीनों वाहनों के पास परिवहन चालान नहीं मिला।

तीनों वाहनों को गोविंदपुर थाना को सुपुर्द कर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

जांच दल में खान निरीक्षक श्री बिनोद बिहारी प्रमाणिक, श्री बसंत उरांव, श्री विजय करमाली, श्री सुमित कुमार तथा आवंटित पुलिस बल शामिल थे..

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *