झुनझुनवाला के KP ब्रांड टिकट में उठा 800000 रुपये का प्राइस
BR नाम से पचगाढी बाजार कतरास में छप रही है लॉटरी सूत्रों को माने तो गुप्ता जी का पूरा सिंडिकेट इसमें है सक्रिय
धनबाद(DHANBAD):नए पुलिस कप्तान का धनबाद में कमान संभालने के बाद जिले मे लगभग अवैध कारोबार में विराम लग गया है, लेकिन बाघमारा अनुमंडल के कतरास थाना क्षेत्र में कुछ लोग लॉटरी का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चला रहे हैं।
पुलिस कप्तान प्रभात कुमार के चेतावनी के बाद कुछ अवैध लॉटरी कारोबारी अंडरग्राउंड हो गए हैं वही कतरास में अनूप का टिकट धडल्ले से बिक रहा है।
सूत्रों की माने तो कतरास बाजार में मुखिया नामक व्यक्ति अवैध प्रतिबंधित जाली लॉटरी का कारोबार कर रहा है जो बिहार से भागे हुए अवैध लॉटरी कारोबारी झुंनझुन वाले के लिए काम करता है। और जिसका लॉटरी का ब्रांड KP है जिसके बीके हुए टिकट संख्या 28257 शुक्रवार को दोपहर 1:00 वाले ड्रॉ में आठ लाख रुपए का प्राइस खेला है।
प्रतिबंधित जाली लॉटरी के खेले गए आठ रुपये का प्राइस के कमिशन का पैसा से टिकट बेचने वाला मुखिया लखपति बन गया है।
एक बात तो तय है कि बाघमारा में जहां अवैध लॉटरी कारोबार से लॉटरी सिंडिकेट तथा कुछ लोग मालामाल हो रहे हैं वही सैकड़ो मजदूर वर्ग के लोग और मध्यम वर्ग के लोग कंगाल बना रहे हैं।
बीते दिनों धनबाद में हुए पहले क्राइम मीटिंग में धनबाद एसएसपी ने सभी थानेदारों को सख्त हिदायत दी है कि अपने-अपने क्षेत्र में अवैध कारोबार पर विराम लगाए। लेकिन जिले के कतरास थाना क्षेत्र में कुछ अवैध लॉटरी कारोबारी धनबाद पुलिस कप्तान के साथ-साथ स्थानीय थाना को भी बदनाम कर रहे हैं।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

