अवैध बालू लदे 2 टाटा 407, एक ट्रैक्टर व एक हाइवा जब्त…

अवैध बालू लदे 2 टाटा 407, एक ट्रैक्टर व एक हाइवा जब्त…

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले में बालू पदार्थों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए खनन टास्क फोर्स ने बीती रात कारवाई करते हुए अवैध बालू लदे 2 टाटा 407, एक ट्रैक्टर व एक हाइवा जब्त किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा ने बताया कि बीती रात अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में जिला खनन पदाधिकारी, खान निरीक्षक श्याम नन्दन सिंह, राजकुमार दास, ब्रह्मदेव यादव एवं पुलिस बल के साथ औचक छापामारी अभियान चलाया गया।

इसमें हीरापुर के झारखंड मैदान के पास एक ट्रैक्टर तथा 2 टाटा 407 बिना परिवहन चलान के बालू लदा पाया गया।

अभियान की अगली कड़ी में बलियापुर के पहाड़पुर के पास बिना चालान का स्टोन चिप्स लदा एक हाइवा पकड़ा गया।

सभी वाहनों को नियम संगत कारवाई के लिए जब्त कर उस क्षेत्र के थाना को सौंप दिया गया है। जबकि बालू लदे वाहनों पर संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *