अवैध बालू लदा हाइवा जब्त, एफआईआर दर्ज…

अवैध बालू लदा हाइवा जब्त, एफआईआर दर्ज…

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए जिला खनन टास्क फोर्स ने मंगलवार की रात गोविंदपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदा हाइवा जब्त किया है।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात खान निरीक्षक सुमित प्रसाद, बसंत उरांव तथा आवंटित पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से साहेबगंज मोड़ के पास जांच अभियान चलाया गया।

जांच के क्रम में पूर्वी टुंडी की ओर से आ रहे हाइवा जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 05 सी.जे. 0524 है, को रोका गया। जांच के क्रम में हाइवा पर अवैध बालू लदा मिला।

हाइवा को जब्त कर गोविंदपुर थाना में एफआइआर दर्ज की गई है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *