धनबाद(DHANBAD): अवैधनिर्माण के खिलाफ नगर निगम धनबाद सख़्ती बरत रही है. इसी कड़ी में आज नगर निगम के कनीय अभियंता मापी करने पुराना बाजार के रतनजी रोड स्थित बहुमंजिला बिल्डिंग हनुमान मेंशन पहुंचे. इस दौरान अभियंता ने बिल्डिंग के बेसमेंट से लेकर चौथी मंजिल तक कई हिस्सों की मापी की. बताया कि निगम से प्राप्त आदेश के आलोक में री – मेजेरमेंट के लिए पहुंचे हैं.भवन का निर्माण स्वीकृत नक्शा के विपरीत निर्माण किये जाने की शिकायत पर निगम मापी की कार्रवाई कर रही है. गौरव अग्रवाल ने निगम में RTI की थी.इस मापी को लेकर मार्केट के कई दुकानदार खुद को असहज महसूस कर रहे हैं.दुकानदार प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिल्डर से उन्होंने दुकान खरीदी है. 110 स्कवायर फिट में उनकी दुकान है और बार बार मापी से उनमे दुकान के टूटने का भी डर बना हुआ है. उन्होंने बिल्डर पर आरोप लगाया है कि अभीतक उन्हें उनके दुकान का पॉजिशनकी रिसिप्ट भी नहीं दी गई है. कई अन्य दुकानदार और मोहल्ले के लोग भी इस तरह की कार्रवाई से परेशान है. उन्होंने कहा कि बिल्डिंग बनने से पहले ही मापी और अन्य कार्रवाई होनी चाहिए थी.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

